सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय सम्मान की घोषणा , विख्यात लेखक शरण कुमार लिंबाले करेंगें सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय सम्मान से 8 हस्तियों को महिला दिवस के दिन सम्मानित किया जाएगा सावित्रीबाई फुले फाउंडेशन के सचिव हेमलताम्हस्के ने बताई की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन आठ हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा जिसकी की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार सह गांधीवादी प्रसून लतात जी करेंगे जबकि मंच का संचालन खुद सचिव हेमलता महेश के करेगी

सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय सम्मान की घोषणा , विख्यात लेखक शरण कुमार लिंबाले करेंगें सम्मानित

देश विदेश के विख्यात दलित लेखक शरण कुमार लिंबाले के लेखन के चालीस साल पूरे होने और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुणे में सावित्रीबाई फुले शैक्षणिक सेवा फाउंडेशन की ओर से आठ महिलाओं को सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय सम्मान 2022 देने का निर्णय किया गया है। इन सभी चर्चित महिलाओं को पुणे बड़गांव शेरी में आठ मार्च 2022 को आयोजित होने वाले भव्य समारोह में शरण कुमार लिंबाले सम्मानित करेंगे। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत करेंगे जबकि संचालन फाउंडेशन की सचिव हेमा म्हस्के करेंगी। शरण कुमार लिंबाले के सान्निध्य में होने इस समारोह की मुख्य अतिथि ज्योति झा होंगी,जबकि योगेश मुलिक नगर सेवक और अंकुश्री विशिष्ट अतिथि होंगी।
जिन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा उनके नाम हैं
1ज्योति झा, पुणे, महाराष्ट्र
2श्रुति नागवंशी,वाराणसी, यूपी
3 नौशीन परवीन, रायपुर, छत्तीसगढ़
4शर्मिष्ठा सोलंकी, वडोदरा,गुजरात
5 डॉ सुजाता कुमारी, भागलपुर,बिहार
6 पायल प्रवीण,पानीपत हरियाणा
7ज्योति गंगा सागरे,पुणे, महाराष्ट्र
8 शालिनी श्रीनेत, दिल्ली

नौशाद आलम संपादक

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें